काउंसलिंग से दूर करेंगे लॉकडाउन का तनाव
नोएडा। लॉकडाउन के कारण मानसिक तनाव में आने वाले किशोर-किशोरियों की ऑनलाइन और टेलीफोन से काउंसलिंग की जाएगी। इस व्यवस्था को वन स्टॉप सेंटर का नाम दिया गया है। इसके लिए प्रशासन ने दो काउंसलर नियुक्त किए हैं।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी ने बताया कि मानसिक तनाव की वजह से किशोर-किशोरियां आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए ऑनलाइन वेबिनार, वर्चुअल मीटिंग और मोबाइल से सीधे बात करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि टेलिफोनिक काउंसलिंग के लिए काउंसलर शानवी बानो (मोबाइल नं 9990849669) और श्वेता (मोबाइल नं 8808361214) से बात की जा सकेगी। इसके अलावा वन स्टॉप सेंटर के बेसिक फोन नंबर 0120-4311255 पर भी संपर्क किया जा सकता है। बच्चों की स्थिति देखते हुए अभिभावक किसी भी कार्य दिवस में फोन से बात कर सकते हैं।