फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 30 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर सभासद पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर हुई नामजद प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी । कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित खेत में सभासद पर तमंचा से जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि 30 हजार रुपए प्रति माह की मांग पूरी नहीं किए जाने पर उन पर हमला हुआ। मामले में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि न्यादर गंज मोहल्ले के अक्षय शर्मा नगर परिषद के सभासद हैं। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को कपिल देव शर्मा उनके खेत पर पहुंचा और कहने लगा कि बाबा के इंटर कॉलेज के बाहर 10 ठेले खड़े करवा दो। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर कपिल ने तमंचा दिखाकर डराया और 10 ठेले लगवाने या 30 हजार प्रति माह देने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने इस दाैरान फायरिंग भी की। पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें