अब परीक्षाएं 10 से 15 दिसंबर के बीच होंगी, पहले 28 नवंबर से शुरू होनी थी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में शिक्षकों की तैनाती को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ा दिया हैं। अब परीक्षाओं का आयोजन 10 से 15 दिसंबर के बीच होगी। जबकि पहले ये परीक्षा 28 नवंबर से शुरू होनी थी।
शिक्षा विभाग की ओर से 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराए जाने के निर्देश दिए थे। इसी दौरान निर्वाचन कार्य में अधिकतर शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई। इससे जहां शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्य के साथ साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी प्रभावित हो गई। इससे अब शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा 10 दिसंबर को शुरू करने का निर्णय लिया। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक निर्धारित की गई है। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा दो से आठ तक की परीक्षा लिखित एवं मौखिक होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राहुल पंवार ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में परीक्षाएं 10 दिसंबर से होगी। परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।