फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कफ सिरप दूसरे दिन भी सख्ती, जिला नागरिक अस्पताल से लिए तीन नमूने

Fri, 10 Oct 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में पंजीकरण के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला औषधि अधिकारी ने वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी कफ सिरप के नमूने लेकर जांच को भेजे। प्रदेश स्तरीय टीम के साथ वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल से तीन नमूने लिए और साथ ही प्रतिबंधित कंपनियों के कफ सिरप की भी जांच की। विभाग द्वारा संदिग्ध प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र से नमूने लिए जाएंगे और नमूने लेने की प्रक्रिया सोमवार से तेज किया जाएगा। जिला में कहीं भी कोल्डरिफ साल्ट वाला कफ सिरप न देने का दावा विभाग द्वारा किया जा रहा है।
जिला औषधि अधिकारी विजय राजे ने वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में कफ सिरप की जांच की। अस्पताल के स्टोर व अन्य जगह पर जांच की। इसके साथ यहां से तीन नमूने लेकर जांच को भेजे। प्रतिबंधित सात कंपनियों के कफ सिरप की जांच की। विजय राजे ने कहा कि अस्पताल के साथ सीएचसी, पीएचसी व अन्य सभी मेडिकल केंद्रों पर जांच की जाएगी। इसके बाद ही इसे शुरू किया जा सकेगा। जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार और बुधवार दो दिन कफ सिरप की बिक्री को होल्ड किया गया था। वीरवार को ओपीडी में आए मरीजों को आवश्यकतानुसार कफ सिरप दिया गया। विभाग का कहना है कि जिले में कहीं भी कोल्डरिफ साल्ट का कफ सिरप नहीं बेचा जा रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में इस साल्ट वाला कफ सिरप पहले से ही नहीं है। टीम ने इसके साथ मरीजों से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोल्डरिफ साल्ट युक्त कफ सिरप नहीं है। जिला औषधि अधिकारी व प्रदेश स्तर की टीम नमूने ले रही है। सोमवार से नमूने लेने की प्रक्रिया को तेज गति से किया जाएगा। किसी प्रकार की कमी मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें