फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्ट मोहल्ला क्लीनिक बंदकर आरोग्य मंदिर खोल रहे : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा - अप्रैल तक 1100 आरोग्य मंदिर शुरू करने का लक्ष्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती देने के लिए आधुनिक जांच सुविधाओं और प्रशिक्षित चिकित्साकर्मियों से युक्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अप्रैल 2026 तक 1100 आरोग्य मंदिर शुरू करने का लक्ष्य है जहां जनता को सच्ची और विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। आप के शासन में चल रहे मोहल्ला क्लीनिक भ्रष्टाचार और राजनीतिक लाभ के केंद्र बन चुके थे। केजरीवाल सरकार ने सड़कों पर पोर्टा केबिन लगाकर या पार्टी कार्यकर्ताओं से ऊंचे किराये पर कमरे लेकर मोहल्ला क्लीनिक खोले जो आधा दिन भी ठीक से नहीं चलते थे। कई क्लीनिकों में डॉक्टर नहीं होते थे। केवल कंपाउंडर मरीज देखते थे और किसी भी प्रकार की जांच सुविधा नहीं थी। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इन क्लीनिकों में नकली मरीजों का पंजीकरण और जांच शुल्क का घोटाला आम बात थी। अधिकांश कर्मचारी न तो योग्य थे और न ही किसी प्रशासनिक प्रक्रिया से नियुक्त हुए वे सीधे आप से जुड़े हुए थे। कोविड काल में जब जनता को सबसे ज्यादा जरूरत थी तब केजरीवाल सरकार ने मोहल्ला क्लीनिकों को बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें