फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साहिबी नदी पर बनेगा कॉरिडोर, एनएचआई को सौंपी चार सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति की बैठक में लिया गया फैसला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय समिति की बैठक में साहिबी नदी पर धांसा से बसई दारापुर तक नया कॉरिडोर विकसित करने का निर्णय लिया गया है। यह कॉरिडोर यातायात के दबाव को कम करेगा और वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगा।

इसके अलावा दिल्ली-रोहतक रोड एनएच-10 (पीरागढ़ी से टिकरी बॉर्डर 13.2 किमी), दिल्ली-रोहतक रोड एनएच-10 (पीरागढ़ी से जखीरा 6.8 किमी), एनएच-2 मथुरा रोड (आली गांव से रिंग रोड-आश्रम जंक्शन 7.5 किमी) व एनएच-148ए (एमजी रोड 8 किमी का खंड) रोड अब आधिकारिक तौर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंप दी गईं हैं। इससे इन सड़कों के विस्तार और रखरखाव में तेजी आएगी। प्रवेश वर्मा ने बताया कि यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस करने की सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। साहिबी नदी कॉरिडोर दिल्ली की यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा, जबकि एनएचएआई को सड़कें सौंपने से इनके विकास को नई गति मिलेगी। बैठक में पीडब्ल्यूडी, राजस्व, एमसीडी, पर्यावरण एवं वन, बिजली विभाग, दिल्ली जल बोर्ड, डीडीए और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। यह पहल दिल्ली को बेहतर कनेक्टिविटी और विश्वस्तरीय सड़क सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एनएच-48 से नारायणा के लिए समर्पित स्लिप रोड
धौला कुआं मेट्रो स्टेशन के पास स्थित पुलिस स्टेशन को स्थानांतरित कर एनएच-48 से नारायणा में स्थानांतरित किया जाएगा। यहां एक स्लिप रोड बनाई जाएगी। इससे इस मार्ग पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें