फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कर्मियों को दूसरे माह समय पर वेतन मिला : सत्या शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व में केंद्र-राज्य-नगर निगम की ट्रिपल इंजन सरकार के गठन के बाद से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। आप के दिल्ली और एमसीडी में शासन के दौरान वर्षों से वेतन में देरी झेलते आ रहे निगम कर्मचारियों व अधिकारियों को लगातार दूसरे माह समय पर वेतन मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जुलाई का वेतन 1 अगस्त को ही सभी स्थायी कर्मचारियों और अधिकारियों के खातों में पहुंच गया है। इसी तरह जून का वेतन 1 जुलाई को मिल गया था। यह परिवर्तन कोई संयोग नहीं बल्कि भाजपा की कार्य संस्कृति और सुशासन की सोच का परिणाम है। सरकार प्रचार नहीं काम में विश्वास करती है और यही बात अब जमीनी स्तर पर दिख रही है। पिछली सरकार ने केवल एक माह में चुनिंदा कर्मचारियों को समय पर वेतन देकर खुद की पीठ थपथपाई थी लेकिन व्यापक सुधार की दिशा में कोई स्थायी प्रयास नहीं किया गया। भाजपा शासन में अब यह एक व्यवस्था बन रही है। दिल्ली सरकार से समय पर फंड ट्रांसफर और एमसीडी की राजस्व वृद्धि रणनीति का असर अब दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें