फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण : रोज बदल रहे नियमों से परेशान लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिले में टीकाकरण के संबंध में अस्थिरता बढ़ती जा रही है। रोज नए नियम बनाए जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार को भी टीका लगवाने के लिए सैकड़ों लोग चिलचिलाती धूप में घंटो इंतजार करते रहे। बाद में पता चला कि आज ऑन द स्पॉट पंजीकरण ही नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में इन लोगों को बिना टीका लगवाए ही घर लौटना पड़ा। इससे नाराज लोगों ने अस्पताल के सामने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग को कब और कितने टीके मिलेंगे यह बात देर रात तक स्पष्ट हो पाती है। ऐसे में अगले दिन सुबह आठ बजे से ही होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम के संबंध में लोगों को समय से सूचना नहीं मिल पाती है। वहीं, तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए टीकाकरण के लिए केंद्रों पर भीड़ बढ़ती जा रही है। इससे केंद्रों पर अव्यवस्था बढ़ रही है। वहीं, नियमों का पालन कराना चिकित्सकों और कर्मचारियों के लिए चुनौती बन गया है।
बुधवार को भी सुबह ही लोग टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए। कुछ देर पता चला कि 18 और 45 वर्ष की उम्र से अधिक वाले सिर्फ उन लोगों को ही टीका लगाया जा रहा है जो स्लॉट बुक आए हैं। जबकि, कई लोग ऑन स्पॉट पंजीकरण की उम्मीद लेकर टीका लगवाने पहुंचे थे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने बिना टीका लगाए ही वापस भेज दिया। लोगों का कहना है कि यदि नियमों में कोई बदलाव किया जाता है तो उसकी जानकारी समय रहते सार्वजनिक करनी चाहिए। जिससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इस तरह की अव्यवस्था से सभी टीकाकरण नहीं हो सकता है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्लॉट के अनुसार ही वैक्सीन दी गई थीं। इस कारण से नियम में बदलाव करना पड़ा। हालांकि, दूसरी डोज वालों का ऑन स्पॉट स्लॉट बुक कर टीकाकरण किया जा रहा था।
विज्ञापन

बीमारी को दे रहे लोग न्यौता
जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे रहे हैं, लेकिन नियमों की अनदेखी के कारण वह खुद ही बीमारी को न्यौता भी दे रहे हैं। टीकाकरण के दौरान दो गज दूरी समेत अन्य नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है।
घर के पास टीकाकरण अभियान के शुरू होने की उम्मीद नहीं है। विभाग के पास अभी वैक्सीन का स्टॉक नहीं आया है। पर्याप्त वैक्सीन मिलते ही अगले दिन से अभियान को शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल स्लॉट बुक कराने वालों को ही टीका लगाया जाएगा।
- डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
स्लॉट बुक करके आने वाले लोगों को पहली डोज दी जा रही है। दूसरी डोज लेने वाले कुछ लोगों को ऑन स्पॉट स्लॉट बुक करके टीका लगाया गया। कुछ लोग वापस चले गए। वैक्सीन की संख्या कम थी और भीड़ अधिक थी।
विज्ञापन

- डॉ. रेनू अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें