फरीदाबाद। जिले कोरोना के नए वेरिएंट की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बिना कोविड-19 जांच के टीकाकरण पर रोक लगा दी है। इससे शनिवार को टीकाकरण के लिए बीके अस्पताल पहुंचे लोगों को कोरोना जांच क बाद ही टीका लगाया गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत का कहना है कि यह कदम कोरोना के नए वेरिएंट की रोकथाम के लिए उठाया गया है। इससे देश विदेश जाने वाले लोगों को भी फायदा होगा, क्योंकि उनके लिए कोरोना जांच रिपोर्ट अनिवार्य है और संक्रमण की रोकथाम भी हो सकेगा।
दक्षिण अफ्रीका के साथ कुछ देशों में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन’ (क्च.1.1.529) मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने औद्योगिक नगरी में सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार विदेशों से आने वाले हर व्यक्ति को अब 14 दिन के लिए क्वारंटीन रहना होगा। उन पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। साथ ही कोरोना जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। वहीं, शनिवार को जिले में कोरोना का एक नया मरीज मिला। जबकि किसी को स्वस्थ घोषित नहीं किया गया।
रीदाबाद जिला स्वास्थ्य विभाग भी इसे लेकर सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए नए सिरे से तैयारी की है। विदेशों से आने वाले लोगों को सर्विलांस पर रखा जाएगा। साथ ही कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी। बीके सिविल अस्पताल और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के साथ सेक्टर व कॉलोनियों में कोरोना जांच शिविर लगाए जाएंगे।
विदेश यात्रा से लौटे सभी लोगों की कोरोना जांच
कोरोना को लेकर फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। रोजाना एक या दो नए मरीज मिल रहे हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि विदेशों से आने वाले लोगों की ट्रेसिंग व टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। विदेशों से लौटने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। उन्हें 14 दिन होम क्वारंटीन रहना होगा। साथ ही उन्हें सर्विलांस पर रखकर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जो भी लोग विदेश यात्रा से लौट कर आ रहे हैं, वह तुरंत स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर अपनी टेस्टिंग कराए।