फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा कोरोना का वार... मरीजों का आंकड़ा 165 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। देशभर में बढ़ रहे ओमिक्रॉन के खतरे के बीच जनपद में कोरोना की संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है। चार माह में कोरोना के जितने केस सामने आए थे, उससे ज्यादा संक्रमितों का आंकड़ा दिसंबर के 29 दिनों में बढ़ गया है। इस माह कोरोना मरीजों की संख्या 165 हो गई है। वहीं, 24 घंटे में 21 नए मामले सामने आने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 100 हो गई, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रेंडम जांच के दौरान सभी मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। सेक्टर-50 की एक सोसाइटी निवासी परिवार के दो, एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट के एक परिवार के दो व शहर की एक अन्य सोसाइटी में रहने वाले एक ही परिवार के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी ने नए साल पर कहीं घूमने के लिए जाने से पहले कोरोना की जांच कराई थी। इसके अलावा नोएडा व ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग क्षेत्र से 13 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि एक संक्रमित दिल्ली और एक संक्रमित गाजियाबाद का रहना वाला है। अगस्त से लेकर नवंबर के बीच चार माह में संक्रमित मरीजों की संख्या 160 से कम थी।
विदेश से 10,709 लोग, आठ संक्रमित मिले
जिले में विदेश से आने वाले लोगों की संख्या 10,709 हो गई है। अब तक 668 लोगों की आरटी-पीसीआर जांच कराई जा चुकी है, जिनमें से आठ कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें सात लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि यूके से आया एक संक्रमित बुधवार को कोविड अस्पताल के अलग वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

राहत: 98 मरीजों को नहीं पड़ी अस्पताल की जरूरत
बुधवार को कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 100 दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 98 मरीजों का होम आइसोलेशन में ही इलाज चल रहा है। कोविड अस्पताल में पहले से एक मरीज भर्ती है। वहीं, यूके से आया एक अन्य मरीज बुधवार को भर्ती हुआ है जो दैनिक रिपोर्ट में नहीं जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें