नूंह। जिले में कोरोना से मौतें थम नहीं रही हैं। नूंह में मंगलवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें नगीना खंड के गांव मूलथान निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग और तावडू के झामुवास निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। वहीं, 20 नए संक्रमित मिले। नूंह में 2, इंडरी में 3, तावडू में 6, पुन्हाना में 4, नगीना में 1 और फिरोजपुर झिरका में 4 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि, 45 लोग स्वस्थ भी हुए।
अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 175 है। जिले में अभी 2463 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 4784 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4517 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 92 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 102404 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 81659 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 20745 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 259098 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 250044 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।