फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों को नहीं मिल रही कोरोना किट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतराम खटाना
विज्ञापन

नूंह। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों को कोरोना किट नहीं मिल रही है। इंडरी सहित अन्य कई गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां पर कई संक्रमित मरीज हैं, लेकिन इन लोगों को प्रशासन द्वारा कोरोना किट मुहैया नहीं करवाई गई है। इससे इनको इलाज में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण मरीजों के परिजनों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष है। कोरोना किट में एक थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, दस दिनों की दवाई और मास्क आदि सामान होता है। यह किट प्रशासन द्वारा होम आइसोलेट मरीजों को मुहैया कराई जाती है, ताकि संक्रमित मरीजों का घर पर ही बेहतर इलाज हो सके।
इंडरी निवासी मुकेश, मुनेश, कृष्ण, देवेंद्र, ब्रह्म, नंदराम आदि ने बताया कि उन्हें संक्रमित हुए एक सप्ताह बीत गए हैं, लेकिन अब तक कोरोना किट नहीं मिली है। इस कारण इन लोगों को इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनके परिजनों का कहना है कि क्षेत्र के अन्य गांवों में भी संक्रमित मरीजों को किट मुहैया नहीं कराई गई है। अब तक जिले में 4784 कोरोना मरीज सामने आए हैं। इनमें इंडरी खंड में 246, तावडू में 1402, पुन्हाना में 446, पिनगवां में 193, नगीना में 347, फिरोजपुर झिरका में 620 और अन्य जगहों पर 35 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि, सरकार ने कुछ दिनों पूर्व से ही कोरोना किट देने का प्रावधान शुरू किया है। लेकिन, मरीजों को कोरोना किट का लाभ नहीं मिलने से उनमें काफी मायूसी देखी जा रही है। वहीं, लोगों का आरोप है कि जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा केवल खानापूर्ति के लिए कोरोना किट कुछ चुनिंदा लोगों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं सीएमओ
सीएमओ डा.ॅ सुरेंद्र यादव ने बताया कि संक्रमित होने के बाद मरीज को दूसरे दिन ही कोरोना किट उपलब्ध करा दी जाती है। अब कुछ मरीजों को कोरोना किट न मिलने की बात सामने आई है। इसकी जानकारी ली जाएगी। वैसे विभाग द्वारा हर मरीज को कोरोना किट का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें