फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सजायाफ्ता हिमांशु ने हाईकोर्ट में दायर की अपील

Wed, 10 Jul 2024 03:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रसिद्ध गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी,बेटी और पुत्र की हत्या का मामले में फांसी की सजा पाने वाले हिमांशु सैनी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में अपील दायर की है। हाईकोर्ट ने भी अपील को स्वीकार कर लिया है। अब आगामी दस सितंबर की तिथि सुनवाई के लिए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

दरअसल, 30 दिसंबर 2019 की रात शामली के थाना आदर्श मंडी की पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा लता व दोनों बच्चों को हिमांशु सैनी ने तलवार और खंजर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। हिमांशु सैनी ने उस समय इस वारदात को अंजाम दिया था, जब पूरा परिवार घर में सोया हुआ था। हिमांशु को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी।


देश में खूब चर्चा में रहा था अजय पाठक हत्याकांड
शामली का यह सामूहिक हत्याकांड पूरे देश में खूब चर्चा में रहा था। एक शिष्य ने ही अपने गुरु और उनके परिवार को एक झटके में खत्म कर दिया था। इस जघन्य हत्याकांड के बारे में जिसने भी सुना था, उसकी रूह कांप गई थी। इस घटना के बारे में सुनकर हर किसी ने हत्यारोपी हिमांशु सैनी को कोसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें