-सितंबर 2024 में हुए चुनाव में दोनों पैनल से जीते थे पांच-पांच उम्मीदवार
- डिप्टी रजिस्ट्रार ने बदले चार पर्यवेक्षक, नहीं चुने गए पदाधिकारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी में सितंबर 2024 में हुए एओए के चुनाव के नतीजे आने के बाद भी पदाधिकारियों का चयन नहीं हुआ है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने अबतक चार पर्यवेक्षक बदले हैं और जीबीएम में चुनाव के माध्यम से पदाधिकारी चुनने के निर्देश दिए। नियमानुसार नहीं होने से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। बीते दिनों सोसाइटीवासियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत की है।
बता दें कि एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी में सितंबर माह में एओए चुनाव हुए थे। दोनों पैनल से पांच-पांच उम्मीदवार जीते। इसके बाद जीते उम्मीदवारों में पदाधिकारियों का चयन नहीं हो सका। मामला डिप्टी रजिस्ट्रार के पास पहुंचा। पर्यवेक्षक नियुक्त कर जीबीएम में चुनाव के माध्यम से पदाधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। पर्यवेक्षक ने अपनी रिपोर्ट स्पष्ट कहा कि जीते सदस्य आपसी सहमति से पदाधिकारियों का चयन कर सकते हैं। जीबीएम के माध्यम से इनका चयन होना नियमानुसार नहीं है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने एक-एक कर चार पर्यवेक्षक बदले। पदाधिकारी चुनने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। लोगों ने इस संबंध में डीएम से गुहार लगाई है। लोगों ने कहा कि जीबीएम में चंद लोग मौजूद होते हैं तो इसके माध्यम से पदाधिकारी चुनना ठीक नहीं हैं। सोसाइटी में दोबारा चुनाव कराना ही बेहतर है।