फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद ठेकेदार की ओर शुरू हुई तार फेंसिंग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। तिलपता गांव में सड़क किनारे तालाब में डूबने से महिला की मौत के मामले में ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद आनन-फानन में पोल लगाकर तार फेंसिंग का काम शुरू कर दिया गया। शुक्रवार देर रात काम किया गया और शनिवार को भी फेंसिंग की जा रही थी।
विज्ञापन

तिलपता गांव के निवासियों का आरोप है कि तिलपता गांव स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इस काम का ठेका ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से दिया गया है। आरोप है कि शुक्रवार तक तालाब के चारों तरफ तार फेंसिंग नहीं की गई थी। तालाब के नीचे करीब 10 से 12 फीट गहरा गड्ढा बना हुआ था, जिसे भरे बिना ही सड़क पर जमा पानी को तालाब में छोड़ दिया गया था। इसी पानी में डूबने से मानसिक रूप से कमजोर महिला की डूबने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने कोतवाली में शिकायत देकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही संबंधित कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें