फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से संविदा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली के मड़ैया चट्टी के पास बुधवार की शाम करीब सात बजे सड़क पार करने के दौरान रिंकू श्रीवास्तव (48) की कार की टक्कर से मौत हो गई। रिंकू मऊ डिपो में संविदा चालक थे।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के अलाउद्दीनपुर गांव निवासी रिंकू यादव बुधवार को प्रयागराज-गोरखपुर रूट पर बस लेकर गए थे। शाम पांच बजे वर्कशॉप में बस खड़ी करके आजमगढ़ की ओर जाने वाली रोडवेज बस में बैठकर घर जा रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर मड़ैया चट्टी पर उतरकर सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। आरोपी चालक कार लेकर भाग गया। पुलिस को सूचना देते हुए लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना भिजवाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
रोडवेज कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

एआरएम हरिशंकर पांडेय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की सुबह मऊ डिपो बस स्टेशन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। मौजूद चालक, परिचालक और अन्य कर्मचारियों ने रिंकू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी। एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि रिंकू 20 जनवरी 2025 से मऊ डिपो में संविदा चालक के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वह आजमगढ़ डिपो में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें