फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो दिवसीय डांडिया उत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के ब्राह्मणटोला स्थित बाबा बिहारी दास मंदिर पर श्रीगणेश उत्सव में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय डांडिया उत्सव का शुभारंभ हुआ। इसमें विधि विधान से गणपति बप्पा का पूजन होने के बाद युवतियाें और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक गोपाल गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण लेने के बाद युवतियों ने डांडिया कार्यक्रम प्रस्तुत किया। भक्ति गीतों पर डांडिया से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान गणेश पूजन समिति के अध्यक्ष दीपक जौहरी ने कहा कि हर वर्ष श्रीगणेश उत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें इस वर्ष दही हांडी और दो दिवसीय डांडिया का आयोजन है। कार्यक्रम में दीपक जौहरी, पंकज जायसवाल,सौरभ वर्मा,अमित दूबे,सुमित वर्मा,सक्षम उपाध्याय,सुषमा,उर्वशी,संध्या,सोनी,नम्रता,वंदना ,पूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें