फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-40 में पहुंचा गंदा पानी, अन्य सेक्टरों में टैंकर के सहारे काम जारी

विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 40 में आ रहा गंदा पानी
विज्ञापन
- दिवाली के आसपास जलापूर्ति की गुणवत्ता पर उठे सवाल, निवासी बोले- हर बार त्योहार पर मिलता है काला पानी
विज्ञापन

नोएडा। शहर के कई सेक्टरों में पानी की आपूर्ति को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कहीं गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है तो कहीं नियमित जलापूर्ति प्रभावित होने से लोगों को टैंकरों के सहारे काम चलाना पड़ रहा है। सेक्टर-40 में घरों तक पहुंच रहे गंदे पानी को लेकर निवासियों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि दिवाली के आसपास हर साल पानी की गुणवत्ता खराब होने की समस्या सामने आती है।
विज्ञापन




सेक्टर-40 आरडब्ल्यूए के महासचिव मोहिंदर सिंह ने बताया कि सेक्टर में लगातार गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी की गुणवत्ता देखकर ऐसा नहीं लगता कि उसे ठीक से शोधित किया गया है। वहीं, अन्य सेक्टरों में भी जलापूर्ति बाधित होने से लोगों को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। निवासियों ने प्राधिकरण से पानी की गुणवत्ता की जांच कराने और नियमित साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें