फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घरों में दूषित पानी पहुंचा, लोगों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमीक्रान एक ए में गंदे पानी की सप्लाई होने पर निवासियों ने विरोध जताया। आरोप है कि आए दिन सेक्टर में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। हाल ही में डेल्टा एक व अल्फा दो में दूषित पानी के पीने से कई लोग बीमार हो गए थे। बावजूद प्राधिकरण ने कोई सुधार नहीं किया।
लोगों का आरोप है कि सेक्टर के कई घरों में काले और बदबूदार पानी की आपूर्ति हुई। यही कई घरों के पानी की टंकी में पहुंच गया। सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष योगेंद्र मावी का कहना है कि मामले की शिकायत के लिए सीनियर मैनेजर को कई बार फोन किया गया लेकिन वह फोन नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सी-ब्लाक के कई घरों में गंदे पानी की सप्लाई हुई है। सप्लाई में आने वाला पानी पूरी तरह से काला है, कहीं न कहीं यह सीवर का पानी है। शिकायत के बाद पानी की सप्लाई को बंद तो करा दिया गया, लेकिन मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। पूर्व में विभिन्न सेक्टरों में गंदे पानी की सप्लाई से काफी लोग बीमार हुए थे, ऐसे में ओमीक्रान वन ए सेक्टर में गंदे पानी की सप्लाई के बाद लोगों को बीमारी फैलने का डर सताने लगा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें