फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नहाय-खाय पर 500 घरों में पहुंचा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
22 दिन बाद भी कई सेक्टरों में गंगाजल की आपूर्ति ठप, महंगे टैंकर खरीदने को मजबूर निवासी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-144 के 500 परिवारों के घरों में नहाय-खाय के दिन गंदे पानी की आपूर्ति हुई। इससे छठ महापर्व के पहले दिन ही लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कई परिवार पर्व की तैयारी नहीं कर सके। इसे लेकर सेक्टरवासियों में नाराजगी है। वहीं, गंगाजल की आपूर्ति बहाल नहीं होने से जलसंकट बरकरार है।
सेक्टर के आरडब्ल्यूए महासचिव भगत सिंह तोंगड़ ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार प्राधिकरण और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है। इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या बनी हुई है। उनका कहना है कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक की बुनियादी जरूरत है। इसके बावजूद सेक्टर के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने प्राधिकरण से तत्काल तकनीकी टीम भेजने की मांग की है। टीम पानी के नमूने लेकर गुणवत्ता की जांच करे। साथ ही पाइपलाइन में लीकेज या अन्य तकनीकी खामी की जांच हो। इससे गंदे पानी की आपूर्ति का कारण पता चल सकेगा। निवासियों ने जल्द स्थायी समाधान कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य सेक्टरों में 22 दिन बाद भी गंगाजल की आपूर्ति ठप
कई सेक्टरों में अभी तक गंगाजल की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इसके चलते निवासी पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं। मांग बढ़ने से उन्हें महंगे दाम पर टैंकर खरीदने पड़ रहे हैं। सेक्टर-51, 52, 53, 55, 56, 70, 71 और 141 समेत अन्य सेक्टरों में समस्या बनी हुई है। सेक्टर-12 एवरग्रीन के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पुनीत शुक्ला ने कहा कि दिवाली के बाद अब छठ पूजा भी आ गई। नहाय-खाय के दिन पानी की सबसे अधिक जरूरत होती है। इसके बावजूद सेक्टरों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें