फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाथरस किला स्टेशन पर कंटेनरों से होगी माल की आवाजाही

सार

हाथरस किला रेलवे स्टेशन पर विद्युत लाइन को ऊंचा कर कंटेनर गाड़ियों के संचालन की तैयारी की जा रही है। इससे माल की लोडिंग-अनलोडिंग में सुविधा बढ़ेगी और व्यापारियों को लाभ मिलेगा। स्टेशन माल परिवहन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।
विज्ञापन
हाथरस किला स्टेशन पर ओएचई लाइन को ऊंचा करने के लिए लगाए गए अलग से कैरियर। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस किला रेलवे स्टेशन से अब कंटेनर गाड़ियों के माध्यम से जरूरी वस्तुओं का आवागमन हो सकेगा। यहां जल्द ही कंटेनरों के माध्यम से माल की लोडिंग-अनलोडिंग सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर विद्युत लाइन को उच्चीकृत करना शुरू कर दिया है। विद्युत तारों को लगभग डेढ़ फीट ऊंचा किया जा रहा है, ताकि कंटेनरों की आवाजाही बिना किसी बाधा के हो सके।
विज्ञापन




अभी तक हाथरस किला स्टेशन पर केवल मालगाड़ियों से माल का परिवहन होता है। चावल, गेहूं, खाद और सीमेंट आदि सामान का आवागमन होता है। बीते कुछ वर्षों में यह काम बढ़ा है। इसलिए यहां की सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं हैं।



कंटेनरों से माल की आवाजाही शुरू होने पर कारोबारियों को सुविधा मिलेगी। स्टेशन की विद्युत लाइन की ऊंचाई कम होने के कारण अभी तक यहां से कंटेनरों का संचालन नहीं हो पा रहा था। विद्युत लाइन ऊंची होने के बाद कंटेनर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज मंडल के अधीन आने वाले स्टेशनों पर सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। चाहे वह यात्री सुविधा हो या माल परिवहन। सभी क्षेत्र में विकास हो रहा है। हाथरस किला स्टेशन माल परिवहन केंद्र के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें