लखनऊ में लगातार उमस और गर्मी बनी हुई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी और आंशिक राहत की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का असर शहर के मौसम पर पड़ सकता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को भी उमस का सितम जारी रहा। माैसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को माैसम में फाैरी ताैर पर बदलाव के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के असर से लखनऊ में शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव के क्षेत्र से नया वेदर सिस्टम बना है। इसके असर से लखनऊ में 26 सितंबर को छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। शनिवार को भी इसके प्रभाव से बादलों का आना-जाना रहेगा। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान बिना बदलाव के 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान भी बिना किसी बदलाव के 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ है।