फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने पर उपभोक्ताओं ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कई बार सामने आई थी समस्या, जिले में अब तक लग चुके हैं 30 हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर,
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहरवासियों के लिए मुसीबत बने स्मार्ट मीटर पर अब रोक लग गई है। जिससे निवासियों में बेहद खुशी भी है। विद्युत निगम की तकनीकी खामी के कारण उन उपभोक्ताओं की बिजली भी गुल हो जाती थी जिनका बैलेंस पॉजिटिव रहता था। अब ऐसी समस्याओं से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

जगह-जगह हो रहे स्मार्ट मीटर के विरोध से ये निर्णय लिया गया है। निगम ने स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदलकर ये समस्या उत्पन्न की थी। जिस वजह से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। अब पुराने मीटर को स्मार्ट मीटर में बदलने की कवायद पर भी रोक लग गई है। बता दें कि निगम के जिले में लगभग साढ़े चार लाख उपभोक्ता हैं। जिनमें से लगभग तीस हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के पुराने मीटर स्मार्ट मीटर में तब्दील किए जा चुके हैं। फरवरी से स्मार्ट मीटर को लेकर समस्याएं शुरू हुई थीं। अचानक बिजली गुल होने से उपभोक्ता ही नहीं निगम के इंजीनियर भी आपूर्ति बहाल करने में परेशान हो गए थे। एक बार नहीं बल्कि कई बार ऐसी स्थिति बनी। जिसका उपभोक्ताओं को पुरजोर विरोध भी किया था। जिसका नतीजा अब पाबंदी के रूप में दिखा है।
विज्ञापन




बगैर सूचना के बदले थे मीटर

उपभोक्ताओं का आरोप था कि निगम ने बगैर सूचना दिए पुराने मीटर को स्मार्ट मीटर में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसी के तहत बगैर बताए मीटर बदल दिए गए। इससे उपभोक्ताओं को जानकारी नहीं हो सकी। जिससे मीटर का बैलेंस निगेटिव में पहुंच जाने से बिजली सप्लाई बंद हो गई। निगम से शिकायत करने पर भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली थी। अकाउंट में बैलेंस मेंटेन रखने की जानकारी तक उपभोक्ताओं को नहीं दी गई थी।

कोट

कई बार उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की वजह से दिक्कतें हुई थीं। अब पाबंदी लगने से परेशानी कम होगी। -दीपक शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर 105



बैलेंस पॉजिटिव होने के बाद भी बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती थी। जिसको सुचारू कराने में निगम सहयोग भी नहीं करता था। -लक्ष्मी नारायण, महासचिव आरडब्ल्यूए सेक्टर 19



मीटर बदलने पर तो रोक लगा दी है लेकिन जिनके मीटर बदल दिए गए हैं। उनका क्या होगा, इसपर विचार करना चाहिए। -डॉ. एसके सिंघल अध्यक्ष सेक्टर 34



नया कनेक्शन लेने पर अब भी स्मार्ट मीटर दिया जा रहा है। नए कनेक्शन वालों को भी इसी समस्या से जूझना पड़ सकता है। -विकास जैन, अध्यक्ष यूपी युवा व्यापार मंडल
विज्ञापन




स्मार्ट मीटर पर रोक संबंधी मामले में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। जो व्यवस्था चल रही है उसके अनुसार काम किया जा रहा है। -उमेश सिंह यादव, अधीक्षण अभियंता वाणिज्यिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें