साधारण बीमारी बताकर बीमा कंपनी इलाज खर्च देने से नहीं करेगी इंकार
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोेएडा। स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में बीमित व्यक्ति के बीमार होने पर साधारण बीमारी बताकर इलाज खर्च देने से इंकार नहीं किया जा सकता है। मरीज के भर्ती करने की जरूरत है या नहीं इसका निर्णय इलाज करने वाले चिकित्सक पर निर्भर है।
ऐसे ही एक मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को दादरी के डेरी मच्छा निवासी नीतू ने स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्यारेस कंपनी से 2018 को स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी ली थी। हर साल पॉलिसी का नवीनीकरण कराते रहे है। नीतू को बुखार होने पर 13 जनवरी 2022 को यर्थाथ अस्पताल में भर्ती किया। 13 से 17 जनवरी तक रखा गया। अस्पताल ने क्लेम के लिए बीमा कंपनी को भेजा गया। कंपनी ने 49423 रुपये बिल का भुगतान करने से इंकार कर दिया। उनको अपने पास से बिल का भुगतान करना पडा। बाद में जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया।
आयोग में सुनवाई के दौरान बीमा कंपनी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अस्पताल में बुखार ठंड लगने, गले और शरीर में दर्द, सिर दर्द की शिकायत के साथ भर्ती कराया था। अभिलेख की जांच के बाद बीमा कंपनी ने कैश लैस दावे को इस आधार पर अस्वीकार कर दिया था कि बीमित मरीज को बताई गई बीमारी साधारण थी। मरीज को घर पर रखकर इलाज किया जा सकता था। जिसके चलते दावा निरस्त कर दिया। आयोग ने माना कि मरीज का इलाज घर पर रहकर ही किया जा सकता था, चिकित्सीय राय के अनुसार यदि मरीज को भर्ती रखकर वही उपचारित किया जाना आवश्यक है तो बीमा कंपनी इस संबंध में विपरीत राय नहीं रख सकती है। इस आधार पर दावा निरस्त नहीं किया जा सकता है। बीमा कंपनी ने सेवा में कमी की है। आयोग ने बीमा कंपनी को आदेश दिया है वह बीमित व्यक्ति के इलाज में खर्च राशि 49423 रुपये 6 फीसदी ब्याज समेत भुगतान करेगी। दो हजार रुपये वाद व्यय के भी देने होंगे।