फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तकनीकी खामियां साबित न होने पर शिकायत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता आयोग
विज्ञापन

तकनीकी खामियां साबित न होने पर शिकायत खारिज
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। कार में तकनीकी खामियां साबित नहीं होने पर जिला उपभोक्ता आयोग ने शिकायत को खारिज कर दिया। आयोग के अध्यक्ष अनिल कुमार पुंडीर और सदस्य अंजु शर्मा ने सुनवाई की। दादरी के दुजाना गांव निवासी प्रशांत नागर ने 7 फरवरी 2021 को नई कार खरीदी थी। कुछ दिन ठीक चली। कुछ दिनों के बाद कई तकनीकी समस्याएं आने लगी। मीटर डिस्प्ले और सस्पेंशन में खराबी आ गई। ग्रेटर नोएडा के रोहन मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड पर शिकायत की गई। समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया। सर्विस सेंटर पर जाने के कुछ समय बाद फिर से समस्या बनी रही। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं किया। परेशान होकर जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया। आयोग में सुनवाई के दौरान रोहन मोटर्स ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह ऑटोमोबाइल कंपनी का अधिकृत डीलर है। वह केवल एक सर्विस सेंटर है। वाहन उसकी वर्कशाप में मुफ्त सेवाओं के लिए आते हैं। उनकी समस्या का समाधान किया गया।
विज्ञापन

मारुति कंपनी का कहना है कि 27 जुलाई 2019 को सामने के स्ट्रट को बदलकर ठीक कर दिया। जिसके बाद यह मुद्दा नहीं उठाया गया। बार-बार निरीक्षण के बाद स्पीडोमीटर में कोई कमी नहीं पाई गई। आयोग ने सुनवाई के दौरान पेश किए गए तथ्यों के अवलोकन करने के बाद माना कि जॉब कार्ड के रिकार्ड से पता चलता है कि शिकायतकर्ता के द्वारा बताई गई समस्याओं को नि:शुल्क सेवाओं के दौरान समाधान किया है। वारंटी के दौरान स्ट्रट बदल दिए गए। बाद में शिकायत दर्ज नहीं की गई है। आयोग ने अपने फैसले में कहा कि केवल असंतोष या बार-बार सर्विस सेंटर आने से निर्माण दोष नहीं करता है। आयोग ने शिकायत को निराधार मानते हुए खारिज कर किया।
विज्ञापन










विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें