फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारापुला फ्लाईओवर के ऊपर होगा निर्माण, यातायात रहेगा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
25 अप्रैल तक दोपहर 12 बजे से शाम बजे तक होगा स्टील स्पैन गर्डर का निर्माण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बारापुला फ्लाईओवर के ऊपर दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के लिए स्टील स्पैन गर्डर का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। यह कार्य 25 अप्रैल तक दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच चलेगा। ऐसे में यातायात प्रभावित हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सत्यबीर कटारा ने बताया कि वाहनों का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बदलाव और व्यवस्था की गई है।

इन मार्गों पर यातायात परिवर्तन रहेगा- बारापुला फ्लाईओवर (सराय काले खां/डीएनडी से एम्स की ओर) : आईटीओ, एनएच-24 व एनएच-9, सराय काले खां और डीएनडी से महारानी बाग, सनडायल और सिद्धार्थ एक्सटेंशन होते हुए लाला लाजपत राय मार्ग और एम्स जाने वाले यात्रियों को रिंग रोड लेने की सलाह गई है।
विज्ञापन

- बारापुला फ्लाईओवर (एम्स/आईएनए/लोधी रोड से अक्षरधाम और डीएनडी की ओर) : एम्स, आईएनए व लोधी रोड से अक्षरधाम, ग्रेटर नोएडा और डीएनडी की ओर जाने वाले यात्रियों को रिंग रोड व लाला लाजपत राय मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


इस तरफ आने से बचें
ट्रैफिक पुलिस ने सलाही दी है कि आईएसबीटी, सराय काले खां, डीएनडी, एम्स और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले पर्याप्त समय लेकर ही घर से निकलें। सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। केवल निर्दिष्ट पार्किंग क्षेत्रों में ही वाहन खड़े करें। प्रमुख सड़कों पर वाहनों को लावारिस न छोड़ें।
-
यहां से भी मिलेगी जानकारी
वेबसाइट: https://traffic.delhipolice.gov.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/dtptraffic
एक्स: https://x.com/dtptraffic
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/dtptraffic
व्हाट्सएप: 8750871493
हेल्पलाइन नंबर: 1095 / 011-25844444
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें