फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाजपा की जीत पर मनाई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दनकौर (संवाद)। कस्बे में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। सांसद प्रतिनिधि सोनू वर्मा ने कहा कि भाजपा को मिली जीत जनता के विश्वास की जीत है। पश्चिम बंगाल में पिछले 15 वर्षों से चल रही सरकार के दौरान भ्रष्टाचार, गुंडाराज और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े। जनता ने इन मुद्दों पर जवाब दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा, मंडल महामंत्री सुमित शर्मा, सौरभ वर्मा, कैलाश शर्मा, राजेंद्र योगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी और अमित नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें