फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपवास रख मृतक किसानों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
उपवास रख मृतक किसानों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

नूंह। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को शहीदी पार्क में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल अधिवक्ताओं और किसानों ने उपवास रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद खान, बुरहान हुसैन सलंबा आदि ने कहा कि किसानों की कुर्बानी को देश कभी भुला नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि कानून पूरी तरह से किसान विरोधी हैं। जब तक सरकार इन्हें वापस नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि देश को गरीब, मजदूर और किसान मजबूत बनाते हैं। वहीं सरकार किसानों को पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती है। एडवोकेट अजीज अख्तर, तौफीक हिंगनपुर ने कहा सरकार लोगों के अधिकारियों को समाप्त कर रही है। आज अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर बैठे हैं। सरकार उनकी बात तक नहीं सुन रही है। बुरहान हुसैन, तौफीक व एडवोकेट अजीज अख्तर ने सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक उपवास रखा। इस दौरान एडवोकेट नूरदीन नूर, मुबारिक ख़लील, मुकीम रेहना, अरशद, ताहिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें