फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छारौड़ा लिंक सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। छारौड़ा गांव में लिंक सड़क के मरम्मत का कार्य बुधवार से लोकनिर्माण विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया। इससे ग्रामीणों और वाहन चालकों में खुशी का माहौल है। अमर उजाला ने इस संबंध में 5 सितंबर को खबर प्रकाशित की थी। समस्या के निदान के लिए ग्रामीणों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

करीब तीन महीने पहले गांव की लिंक सड़क का निर्माण किया गया था, इस दौरान पानी निकासी के लिए एक पुलिया बनाई गई थी। पुलिया निर्माण के बाद सड़क निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया था। बारिश के कारण सड़क खराब हो गई थी। इस वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेते हुए बुधवार से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। समाजसेवी इरशाद, पंच शाहिद, पूर्व पंच जमालुदीन, पूर्व पंच हाशिम, हाजी खान मोहम्मद, कासम, रफीक समेत अन्य ग्रामीणों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें