फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नंबर-10 में भी मोहल्ला पाठशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। विश्व साक्षरता दिवस के मौके पर शहर के वार्ड नंबर-10 में भी मोहल्ला पाठशाला की शुरुआत की गई। इस मौके पर नगरपालिका के चेयरमैन अशोक गुर्जर भी मौजूद रहे। जिला शिक्षा अधिकारी अनूप जाखड़ ने बताया कि विज्ञान संकाय की प्रवक्ता कुसुम मलिक 50 मोहल्ला पाठशालाएं चलाने के लिए योगदान दे रही है। इसके अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण स्कूल बंद होने के बाद भी बच्चों की पढ़ाई जारी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को 10 मोहल्ला पाठशाला फिरोजपुर झिरका और नगीना खंड में शुरू की गई है। इसमें 3 मोहल्ला पाठशाला की शुरुआत फिरोजपुर झिरका में की गई। राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय की छात्रा भावना ने अध्यापकों से मुलाकात की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विज्ञान विषय के लिए मोहल्ला पाठशाला शुरू करने की मांग की। वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की विज्ञान संकाय की टॉपर आबिदा भी बच्चों को पढ़ाएंगी। इस अवसर पर हरिजन चौपाल के प्रधान मनोहर, मदन लाल, भगवान, सफाई कर्मचारी आशीष, नजमा, तराना, कोमल, मीनाक्षी और गीता सहित समस्त छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें