फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आर्यमंडल पार्क का निर्माण टला, खबर से लोगों में नाराजगी

विज्ञापन
कोसिन्दर यादव
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-32 एकड़ में प्रस्तावित पार्क के कॉन्सेप्ट में बदलाव पर मंथन, बच्चों के लिए खेल सुविधाएं विकसित करने की तैयारी

माई सिटी रिपोर्टर


नोएडा। सेक्टर-116 और 117 के बीच प्रस्तावित आर्यमंडल पार्क के निर्माण को लेकर क्षेत्र के निवासियों में असमंजस और नाराजगी है। पार्क का निर्माण टाले जाने की खबर सामने आने के बाद सेक्टर-116, 117 के साथ आसपास की हाईराइज सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने प्राधिकरण के प्रति नाराजगी जताई। निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आबादी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इसके अनुपात में पार्क और खुले स्थान उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में लंबे समय से प्रस्तावित पार्क के निर्माण में देरी से लोगों की परेशानी बढ़ रही है।



आरडब्ल्यूए सेक्टर-117 के अध्यक्ष एडवोकेट कोसिंदर यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी से मुलाकात कर पार्क का मुद्दा उठाया। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि पार्क की परियोजना रद्द नहीं की गई है। करीब 32 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित पार्क के कॉन्सेप्ट में बदलाव को लेकर दो-तीन विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन




अधिकारियों के मुताबिक प्रस्तावित पार्क में हरियाली और मनोरंजन सुविधाओं के साथ बच्चों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों के छोटे मैदान विकसित करने पर भी विचार चल रहा है। उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन सिंह को विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण की योजना है कि विधानसभा चुनाव-2027 से पहले आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर पार्क का निर्माण शुरू कराया जाए।
विज्ञापन




मौजूदा पार्कों की हालत सुधारने की भी मांग



निवासियों का कहना है कि जिन सेक्टरों में पहले से पार्क मौजूद हैं, वहां भी कई जगह रखरखाव संतोषजनक नहीं है। कहीं हरियाली की कमी है तो कहीं झूले और अन्य सुविधाएं खराब पड़ी हैं। लोगों ने नए पार्क का निर्माण जल्द शुरू कराने के साथ मौजूदा पार्कों की स्थिति सुधारने की भी मांग की है।



-



जहां पार्क प्रस्तावित है, वहां फिलहाल गंदगी फैली हुई है। पार्क बनने से आसपास के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
-कोसिंदर यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-117



हमारा सेक्टर अभी नया है, इसलिए यहां पार्कों का अभाव है। आसपास बेहतर और सुविधायुक्त पार्क होने चाहिए।
-ब्रह्मपाल सिंह, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-116



सेक्टरों में बने पार्क काफी छोटे हैं, जबकि अन्य सेक्टरों में बड़े पार्क विकसित किए गए हैं।
-अमित गुप्ता, निवासी, सेक्टर-117



हमारे सेक्टर में बने पार्कों में गंदगी और सुविधाओं की कमी जैसी समस्याएं बनी हुई हैं।
-सुनील वाधवा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-71 ग्रीन एवेन्यू

कोसिन्दर यादव

कोसिन्दर यादव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें