फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरदार पटेल को प्रधानमंत्री न बनाना कांग्रेस की साजिश

Sun, 26 Oct 2025 12:55 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर भाजपा रन फॉर यूनिटी का आयोजन करेगी। इस दौड़ में कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज लेकर एकता का संदेश देंगे। यह जानकारी प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने दी। वह शनिवार को जिला पंचायत सभागार में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सरदार पटेल को प्रधानमंत्री न बनाकर देश के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है।
विज्ञापन

कहा कि अगर सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो अखंड भारत का सपना सात दशक पूर्व ही साकार हो गया होता। यह देश का दुर्भाग्य रहा कि नेहरू गांधी परिवार की कांग्रेसी सरकारों ने सच्चे राष्ट्रभक्त सरदार पटेल के स्वतंत्रता से पूर्व व बाद के योगदान को पूरी तरह से उजागर नहीं होने दिया।
सरदार पटेल के जन्मदिवस 31 अक्टूबर से शुरू हो रहे अभियान की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि देश भर में इस अभियान के तहत तीन प्रकार की पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। ये यात्राएं लोकसभा ,विधानसभा एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होंगी।उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होने वाली भाषण,रंगोली,चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं के जरिए सरदार पटेल की एक भारत - श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को बढ़ावा देना है। बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। इस 8 किलोमीटर लंबी दौड़ में समाज के हर वर्ग का प्रतिभाग होगा।
विज्ञापन

इसके बाद छह दिसंबर तक लगातार विधानसभा स्तर तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य भारत निर्माण में सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को आमजन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें