फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर घर जाकर वोट चोरी की पोल खोलेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला कांग्रेस ने शुरू किया वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जनपद में वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान बुधवार से शुरु किया गया है। इस अभियान के तहत कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस अभियान के बारे में आम-जनमानस में जागरूकता का संचार करने के साथ ही साथ राष्ट्रपति को प्रेषित किये जाने वाले मांग पत्र पर हस्ताक्षर कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के सभी 60 मंडलों, चारों ब्लॉकों, एक नगर पालिका व पांचों नगर पंचायत क्षेत्रों के साथ ही ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों और सोसाइटियों में एक साथ संघन वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि बीते माह नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के प्रमुख नेता श्री राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर साक्ष्यों के साथ पूरे देश के सामने प्रभावी तरीके से अपनी बात रखी थी जिसके बाद पूरे देश के सर्व समाज को लोकतांत्रिक दृष्टि से सोचने पर मजबूर होना पड़ा है कि किस तरीके से लोकतंत्र को हाईजैक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष निशा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नीरज लोहिया, अनुसूचित जाती मोर्चा चेयरमैन धर्म सिंह, पिछड़ा वर्ग चेयरमैन अरुण भाटी, कपिल भाटी, गौतम सिंह, देवेश चौधरी, कैलाश बंसल, रूबी चौहान, अरविन्द रेक्सवाल,उपेंद्र सिंह, लोकेश भाटी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें