फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पंजाब में कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव' : सचिन पायलट बोले-यूपी में होगा गठबंधन, भाजपा पर साथा निशाना

Sat, 05 Sep 2026 05:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट शनिवार को आरडीसी स्थित एक रेस्टोरेंट पहुंचे। वहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए 2027 के चुनाव की रणनीति के बारे में बात की।
विज्ञापन
सचिन पायलट, नेता, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट शनिवार को आरडीसी स्थित एक रेस्टोरेंट पहुंचे। वहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए 2027 के चुनाव की रणनीति के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उत्तर-प्रदेश में कांग्रेस गठबंधन में मिलकर चुनाव लड़ेगी। वहीं पंजाब में कांग्रेस अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


सचिन पायलट ने कहा कि पंजाब में वह मुख्य विपक्षी पार्टी हैं इसलिए वहां अकेले चुनाव लड़ेंगे। मीडिया से बातचीत की और देश के कई राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने आगामी जनगणना में पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से जातिगत गणना कराने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन पायलट ने कहा कि जब तक प्रश्नावली में स्पष्ट 'ड्रॉप डाउन' सूची का कॉलम नहीं होगा, तब तक वास्तविक आंकड़े सामने नहीं आ सकते। इसके अलावा उन्होंने जेनजी को साधते हुए और भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भाजपा ने युवाओं पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया है। लगातार पेपर लीक मामले में जवाबदेही भी तय नहीं की गई है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें