फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांग्रेस ने आप नेताओं व सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। यमुना के बढ़ते जलस्तर से हालात बेकाबू होने के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आप नेताओं पर गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के दिल्ली में बाढ़ नहीं आने संबंधी बयान और संकट के समय राजधानी से बाहर रहने के कदम को गैरजिम्मेदाराना ठहराया है। वहीं, उन्होंने जल मंत्री प्रवेश वर्मा के 2-4 जगह घूमकर बाढ़ के हालात नहीं होने के दावे को वास्तविकता से परे बताया।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि इस समय यमुना के किनारे बसे गांवों और कॉलोनियों में पानी घुस चुका है और हालात खतरनाक हैं लेकिन भाजपा नेता केवल बयानबाजी कर रहे हैं। देवेंद्र यादव ने जमुना बाजार क्षेत्र का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह इलाका मुख्यमंत्री आवास से मात्र दो किमी, उपराज्यपाल आवास से ढाई किमी और विधानसभा से तीन किमी दूर है। यदि यहां राहत व बचाव कार्यों की स्थिति खराब है तो यमुना तटवर्ती अन्य क्षेत्रों की स्थिति का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें