फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वार्ड उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एमसीडी के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने सूची में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का पूरा ध्यान रखा है। पार्टी ने महिलाओं, पिछड़ों, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक समुदायों को उचित प्रतिनिधित्व देते हुए विकास और जनसेवा के मुद्दे पर चुनावी मैदान में उतरने का संदेश दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने मुंडका से मुकेश, शालीमार बाग-बी (महिला) से सरिता कुमारी (एससी), अशोक विहार (महिला) से विशाखा रानी (एससी), चांदनी चौक से अजय कुमार जैन, चांदनी महल से कुंवर शहजाद अहमद, द्वारका-बी (महिला) से सुमिता मलिक, दिचाऊं कलां (महिला) से रश्मि शर्मा, नारायणा से मनोज तंवर, संगम विहार-ए से सुरेश चौधरी, दक्षिणपुरी (एससी) से विक्रांत, ग्रेटर कैलाश (महिला) से शिखा कपूर और विनोद नगर से विनय शंकर दुबे को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें