फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: झुग्गी हटाने के विरोध में कांग्रेस ने विधानसभा पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव व अन्य नेताओं को हिरासत में लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों को उजाड़े जाने के विरोध और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग को लेकर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर गरीब विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने किया। इस दौरान पुलिस ने उनको व कांग्रेस के अन्य नेताओं को हिरासत में लिया।
इस मौके पर प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स पार करने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने पानी की बौछारों और बल प्रयोग के जरिए उन्हें रोका। धक्का-मुक्की के बीच पुलिस ने देवेन्द्र यादव को हिरासत में लिया। इससे पहले देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकारों ने मिलकर पिछले कुछ महीनों में 3000 से अधिक झुग्गी बस्तियों को अवैध तरीके से हटाया है, जिससे लगभग 15,000 परिवार बेघर हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन गरीब परिवारों के पुनर्वास की निर्णायक लड़ाई लड़ेगी और किसी की तानाशाही से डरने वाली नहीं है। यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय कालकाजी, अशोक विहार और कठपुतली कॉलोनी में पुनर्वास फ्लैट बनाए गए थे, वैसा ही अब होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राहुल गांधी के समर्थन का उल्लेख करते हुए बताया कि कांग्रेस ने हमेशा झुग्गीवासियों की आवाज को संसद से सड़क तक उठाया है। प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी काजी निजामुद्दीन के अलावा कांग्रेस नेता रमेश कुमार, अलका लांबा, संदीप दीक्षित, हारून यूसुफ, सुभाष चोपड़ा, उदित राज, भीष्म शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें