फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला आरक्षण के लिए कांग्रेस ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। महिला आरक्षण विधेयक 2023 को शीघ्र लागू करने और उसमें एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी समुचित आरक्षण देने के लिए बृहस्पतिवार को प्रदेश महिला कांग्रेस ने राजधानी में अभियान चलाया। गोल डाकखाना पर एकत्रित होकर महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित पोस्टकार्ड भेजे और अपनी मांगों से अवगत कराया। महिलाओं ने कहा कि महिला आरक्षण का लाभ समाज के सभी वर्गों की महिलाओं तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने केंद्र से अपील की कि बिल को जल्द लागू करते हुए उसमें सामाजिक न्याय के अनुरूप सभी वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने किया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने दिल्ली में पोस्टकार्ड पोस्ट अभियान की औपचारिक शुरुआत की। कृष्णा नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता धवन भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं। आयोजकों के अनुसार, यह अभियान केवल एक प्रतीकात्मक पहल नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों को लेकर व्यापक जनसमर्थन जुटाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें