फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में फूंकी नई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
छह जिलों में नया नेतृत्व, 12 वार्डों में अनुभवी पर्यवेक्षक उतारे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी के 12 वार्डों में होने वाले एमसीडी उपचुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल कर साफ संकेत दिया है कि वह इस बार मजबूती से उतरने जा रही है। विधानसभा चुनाव में भले ही पार्टी का खाता नहीं खुला हो लेकिन मत प्रतिशत में हुई वृद्धि ने प्रदेश नेतृत्व को नए सिरे से ऊर्जा दी है। इसी आत्मविश्वास के साथ पार्टी ने छह जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति और 12 वार्डों में वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी देकर उपचुनाव की बिसात बिछा दी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत किए बिना किसी भी चुनाव में सफलता संभव नहीं जहां जरूरत महसूस हो रही है वहां बदलाव किया जा रहा है ताकि कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आए। नई नियुक्तियों में करोल बाग, चांदनी चौक, नजफगढ़, कृष्णा नगर, महरौली और नई दिल्ली जिलों में नए चेहरे सामने आए हैं। इन नामों में युवाओं के साथ-साथ अनुभवी नेताओं को शामिल कर संतुलन साधने की कोशिश की गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव केवल उपचुनाव को नहीं बल्कि आगामी नगर निगम को ध्यान में रखकर किया गया है। कांग्रेस ने करोल बाग में महेंद्र भास्कर, चांदनी चौक में मोहम्मद उस्मान, नजफगढ़ में राजेश यादव, कृष्णा नगर में सुमित शर्मा, महरौली में वीरेंद्र शर्मा व नई दिल्ली में मोहिंदर शर्मा को अध्यक्ष बनाया है। वहीं पार्टी ने 12 उपचुनाव वाले वार्डों में दो-दो वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक और प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है। इनमें पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद और जिला अध्यक्ष स्तर के नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठनात्म समीक्षा का काम रहेगा जिम्मे
सूत्र बताते हैं कि हर वार्ड में वोटर लिस्ट अपडेट, बूथ स्तर पर जनसंपर्क और संगठनात्मक समीक्षा का काम इन टीमों के जिम्मे रहेगा। चांदनी चौक में राजेश लिलोठिया पर्यवेक्षक व शरणजीत शर्मा प्रभारी, चांदनी महल में हारून यूसुफ पर्यवेक्षक व जगजीवन शर्मा प्रभारी, शालीमार बाग बी में हरीशंकर गुप्ता पर्यवेक्षक व सतेंद्र शर्मा प्रभारी, अशोक विहार में सीपी मित्तल पर्यवेक्षक व प्रवीण भूगरा प्रभारी, विनोद नगर में अनिल चौधरी पर्यवेक्षक व मुजीब रहमान प्रभारी, नारायणा में विजय लोचव पर्यवेक्षक व चरणजीत राय प्रभारी, ग्रेटर कैलाश में अभिषेक दत्त पर्यवेक्षक व नीतू वर्मा प्रभारी, और मुंडका में जगप्रवेश कुमार पर्यवेक्षक व गोपाल ठाकुर को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें