फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी तिराहे पर ऑटो का जमावड़ा, दिनभर जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
दादरी तिराहे पर पुलिस चौकी के सामने सवारियां भरते ऑटो चालक। संवाद
विज्ञापन
यातायात पुलिस नदारद, सड़क पर खड़ी बसों और ऑटो के कारण बाधित हो रहा आवागमन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी तिराहे पर ऑटो के बेतरतीब खड़े होने और सड़कों पर सवारियां बैठाने के कारण दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह और शाम के समय समस्या और गंभीर हो जाती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। तिराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की मौजूदगी नहीं होने से समस्या और बढ़ जाती है। बुधवार को दादरी तिराहे पर ऑटो और बसों के कारण आवागमन बाधित मिला।


सुबह 7 बजे- पुलिस चौकी के सामने ऑटो का जमावड़ा
-दादरी तिराहे पर पुलिस चौकी के सामने ही ऑटो खड़े होकर सवारियां बैठा रहे थे। दादरी रेलवे रोड की ओर जाने वाला रास्ता बाधित हो रहा था। ऑटो चालकों की मनमानी के कारण दूसरे वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही थी। सड़क पर ऑटो खड़े होने से जाम की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन



सुबह 7.05 बजे- तिराहे पर यातायात पुलिस नदारद
बस स्टैंड के सामने यातायात पुलिस का कोई सिपाही नजर नहीं आया। रेलवे रोड और जीटी रोड की ओर से ऑटो लगातार तिराहे पर आ-जा रहे थे। ऑटो की आवाजाही और सड़क पर रुककर सवारियां बैठाने के कारण तिराहे का रास्ता बाधित हो रहा था। इससे वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ रहा था।


सुबह 7.10 बजे- सड़क पर खड़ी मिलीं दस बसें
गाजियाबाद से सिकंदराबाद की ओर जाने वाली लेन में रोडवेज की करीब दस बसें कतार में खड़ी मिलीं। एक ही लेन में बसों के खड़े होने से यातायात प्रभावित हो रहा था। ऑटो और बसों के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई।
विज्ञापन


.......................
नगर के मुख्य तिराहे पर ऑटो चालकों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाकर चालान किए जाते हैं। कई ऑटो के चार से पांच बार चालान किए जा चुके हैं।
— नीरज कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक





राजेश भाटी

दादरी तिराहे पर पुलिस चौकी के सामने सवारियां भरते ऑटो चालक। संवाद

दादरी तिराहे पर पुलिस चौकी के सामने सवारियां भरते ऑटो चालक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें