फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही दो दिवसीय तृतीय जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रिंग रेस में करीब 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और रफ्तार का प्रदर्शन किया। अलग-अलग आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में अंडर-6 आयु वर्ग से लेकर 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने रिंग के अंदर ट्रैक पर बेहतर प्रदर्शन किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पूरा जोर लगाया। रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश रावल ने बताया कि चैंपियनशिप के माध्यम से जिले के उभरते स्केटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें