फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंप्यूटर लैब से संवरेगा बच्चों का भविष्य, खेड़ी-भनौता के इंटर कॉलेज में हुई शुरुआत

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दादरी ​स्थित खेड़ी भ्नौता ​स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोष इंटर कॉलेज में मेगमीट
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- मेगमीट इलेक्ट्रिकल और प्रेमांश फाउंडेशन की पहल, विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा और आधुनिक कौशल से जोड़ने का प्रयास


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। दादरी क्षेत्र के खेड़ी-भनौता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज में शनिवार को मेगमीट इलेक्ट्रिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और प्रेमांश फाउंडेशन की संयुक्त पहल से कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया गया। कंपनी ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत विद्यालय में कंप्यूटर और अन्य आवश्यक शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराए हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा, आधुनिक तकनीक और भविष्य के रोजगारपरक कौशल से जोड़ना है।
विज्ञापन



कंप्यूटर लैब का उद्घाटन मुख्य दादरी विधायक के बेटे दीपक नागर ने फीता काटकर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतराम वर्मा, प्रबंधक अभय सिंह, मेगमीट इलेक्ट्रिकल के महाप्रबंधक चेंग जुन, वरिष्ठ प्रबंधक एचआर चेतन शर्मा, वित्त प्रबंधक दीपक रोहिल्ला, प्रेमांश फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. शिखा शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें