फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीयूईटी यूजी 2024 की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं 21 मई से

विज्ञापन
विज्ञापन
I-चार दिन में 15 मुख्य विषयों की पेन-पेपर आधारित परीक्षा में रिकॉर्ड 13.48 लाख छात्रों में से 87.09 फीसदी हुए कवर I
विज्ञापन

I-लैंग्वेज, टूरिज्म, कंप्यूटर साइंस, लीगल स्ट्डीज समेत अन्य विषयों की परीक्षा में अब सिफ 13 फीसदी छात्र ही बैठेंगे I

Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIस्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए इतिहास, राजनीतिक विज्ञान और समाजशास्त्र की पेन-पेपर आधारित परीक्षा के साथ IIशनिवार को सीयूईटी यूजी 2024 की पहला चरण पूरा हो गया। सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा के दूसरे चरण में 21 मई से 24 मई के बीच कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी। खास बात यह है कि एनटीए ने चार दिन में 15 शिफ्ट में 15 मुख्य विषयों की पेन-पेपर आधारित परीक्षा में रिकाॅर्ड 13.48 लाख छात्रों में से 87.09 फीसदी को कवर कर लिया है। अगले चरण में लैंग्वेज, टूरिज्म, कंप्यूटर साइंस, लीगल स्ट्डीज समेत 15 विषयों की परीक्षा में अब महज 13 फीसदी बचे छात्र ही परीक्षा में बैठेंगे। I
Iविश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि सीयूईटी यूजी 2024 के तहत शनिवार को तीन विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में 83 फीसदी छात्र उपस्थित रहे हैं। यह आंकड़ा पिछले तीन दिनों में सबसे अधिक है। इस प्रकार चार दिन की परीक्षा में 15 शिफ्ट में 15 मुख्य विषयों में कुल 13.48 लाख छात्रों से 87.09 फीसदी छात्रों ने परीक्षा दे दी है। अब अगली पांच दिन की परीक्षा में सिर्फ 13 फीसदी बचे हुए छात्र ही परीक्षा में बैठेंगे। II21 से 24 मई के बीच कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएंगी। छात्रों से आग्रह है कि वे नए सिरे से इन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इन परीक्षाओं में बैठने वाले सभी छात्रों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है। क्योंकि इससे पहले एडमिट कार्ड 15 से 18 मई के बीच आयोजित पेन-पेपर आधारित परीक्षा के लिए जारी किया गया था। इसलिए छात्र एनटीए के दिशा-निर्देशो को ध्यान से पड़ें।I
विज्ञापन
विज्ञापन

II
Iसात दिन में परीक्षाएं हो जाएंगी पूर्ण I
Iसीयूईटी यूजी 2024 की परीक्षा इस बार महज सात दिन में पूरी हो रही है। जबकि पिछले साल तक 15 दिन से अधिक समय में परीक्षा चलती थी। इस कारण छात्र परेशान रहते थे, लेकिन एनटीए ने सिर्फ चार दिन में पहली पेन-पेपर आधारित परीक्षा करवाकर करीब 87.09 फीसदी छात्रों का एग्जाम ले लिया है। यह एनटीए के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें