फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र के कार्य को जल्द पूरा करें

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में प्रशिक्षण देते डॉ. निहालचंद - फोटो : Mewat
विज्ञापन
परिवार पहचान पत्र के कार्य को जल्द पूरा करें
विज्ञापन

नगीना। जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में बुधवार को परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए सूचना सहायकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि जन्म मृत्यु रजिस्टर मांडीखेड़ा, मेडिकल कॉलेज नल्हड़ और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के सूचना सहायक परिवार पहचान पत्र के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सूचनाएं चढ़ाने के लिए डाटा को सत्यापित करना है। सभी नगर पालिका सचिव परिवार पहचान पत्र और जन्म मृत्यु के कार्य को निर्धारित समय में पूरा करें। सरल पोर्टल, परिवार पहचान पत्र और कोविन पोर्टल पर सभी सूचनाएं अपडेट करनी हैं। अतिरिक्त जिला रजिस्ट्रार एवं उप सिविल सर्जन डॉ. निहाल चंद सोलंकी ने बताया कि सूचना सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे वह कार्य में तेजी ला सकें। इस मौके पर अनवर अली, राशिद खान और मोहम्मद हासिम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें