ग्रेटर नोएडा(संवाद)। अमीनाबाद गांव में बिजली की कटौती से परेशान ग्रामीणों ने आईजीआरएस पर नोएडा पावर कंपनी की शिकायत की है। उन्होंने कटौती बंद कराने और गांवों के लिए निर्धारित समय में आपूर्ति कराने की मांग की है।
ग्रेटर नोएडा के ग्राम अमीनाबाद उर्फ नियाना निवासी दीपक भाटी ने शिकायत में कहा कि ग्रेटर नोएडा के अमीनाबाद उर्फ नियाना और सलेमपुर गुर्जर गांव में लाइट कटौती की समस्या है। इसकी शिकायत को कई बार नोएडा पावर कंपनी से की गई है। कोई समाधान नहीं किया गया है। दिन में केवल तीन घंटे बिजली आती है। गांव में केवल 8 घंटे ही बिजली मिल रही है। बिजली के आने और जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। कई बार शाम को 7 बजे से बिजली की कटौती शुरू हो जाती है। देर रात तक गुल रहती है। गरमी में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को बुरा हाल है।