फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बैलई में सफाई नहीं होने की शिकायत सीएम विंडो पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बलैई में सफाई नहीं होने की शिकायत सीएम विंडो पर
विज्ञापन

पिनगवां। नूंह जिले की ग्राम पंचायत बलैई की करीब पांच हजार की आबादी पर केवल एक सफाई कर्मचारी है। इस कारण पूरे गांव की सफाई नहीं हो पाती। इसी कर्मचारी पर गांव के साथ ही सरकारी स्कूल की सफाई का भी जिम्मा है। इस कारण पूरे गांव में गंदगी फैली हुई है। इस कारण ग्रामीणों को संक्रामक रोग मलेरिया, हैजा आदि फैलने का खतरा सता रहा है। गांव निवासी मुस्ताक ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर की है।
विज्ञापन

शिकायकत में मुस्ताक ने कहा कि गांव में एक से अधिक सफाई कर्मचारी नियुक्त करने की मांग पहले भी सीएम विंडो पर की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे कूड़ेदान मे डाल दिया। उनका कहना है कि अब तक गांव में अन्य सफाई कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की गई है। इस मांग को इस बार भी पूरा नहीं किया तो अभियान चलाने के बाद लोगों के हस्ताक्षर कराए जाएंगे। इसके बाद इस शिकायत नुमा हस्ताक्षरित पत्र को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और जिला उपायुक्त को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव की आबादी को देखते हुए यहां कम से कम दो सफाई कर्मियों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें