नूंह। जिले में सोमवार को कोरोना के 7 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 8 मरीज ठीक भी हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठीक हुए सभी मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया। अब कुल मरीजों की संख्या 678 हो गई है।
सोमवार को 7 नए मामलों में नूंह से तीन, मानोता से एक, खेड़ला से एक, तावडू से एक व उजीना से एक सामने आया। स्वास्थ्य विभाग जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर लोगों की जांच में जुटा हुआ है। सिविल सर्जन जेएस पुनिया ने कहा कि विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। जिले में कोरोना के अब 49 एक्टिव मरीज हैं। अब तक कोरोना के 678 मामले सामने आए हैं। जिनमें अब तक 616 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 22919 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है, जिनमें से 17015 लोगों का समय पूरा हो चुका है। शेष 5904 अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 21894 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 20885 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है, वहीं 230 की रिपोर्ट आनी शेष है।