फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर नहीं होने पर भी दिया बिल, सीएम विंडो में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। सुंध गांव में बिजली मीटर नहीं लगाने के बाद भी विभाग द्वारा लोगों को बिल दिया जा रहा है। पीड़ित व्यक्ति ने मामले में संबंधित विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ सीएम विंडो में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित रविंद्र निवासी गांव सुंध ने बताया कि 2018 में बिजली विभाग द्वारा उनके गांव में एक कैंप का आयोजन किया था। इसमें एक योजना के तहत 200 रुपये बिजली विभाग में जमा करने के बाद कनेक्शन ग्रामीणों को दिए गए थे। उनकी पत्नी निर्मला ने भी कैंप के माध्यम से बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

रविंद्र का कहना है कि आवेदन करने के बाद भी विभाग द्वारा उनके घर पर मीटर नहीं लगाया गया। इस बारे में उन्होंने कई बार बिजली विभाग में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन किसी भी कर्मचारी ने शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया। आरोप है कि उनका बिल लगातार आ रहा है, बिजली विभाग को बार-बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। बुधवार को रवींद्र ने सीएम विंडो के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई और मीटर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें