फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छह गांवों के किसानों को वितरित किया गया 3555 करोड़ का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
छह गांवों के किसानों को वितरित किया गया 3555 करोड़ का मुआवजा
विज्ञापन

- 1181 हेक्टेयर जमीन की जा रही है अधिगृहित, 1237 करोड़ और होंगे वितरित
- जून में आएगी एमआरओ व एविएशन इंडस्ट्री की स्कीम

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए अधिगृहित की जा रही छह गांवों की जमीन से प्रभावित किसानों को अब तक 3555 करोड़ से अधिक का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। इस काम में तेजी ला दी गई है, जिससे एयरपोर्ट के विस्तार के तहत एविएशन हब, लॉजिस्टिक पार्क व अन्य योजनाएं आगामी जून माह में लांच की जा सकें। वहीं विस्थापित हो रहे तीन गांवों के किसानों को बसाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
दरअसल नोएडा एयरपोर्ट के विस्तार के तहत फेज-1 दूसरे चरण के लिए रन्हेरा, कुरैब, करौली बांगर, दयानतपुर, वीरमपुर व मुढरह गांव की 1181़ 27 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जा रही है। परिसंपत्तियों को मिलाकर यह आंकड़ा 1365 हेक्टेयर है। एयरपोर्ट के प्रथम चरण का काम 1334 हेक्टेयर में चल रहा है। एक रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी टॉवर आदि का निर्माण 29 सितंबर 2024 तक पूरा होना है। सितंबर माह में उड़ान प्रस्तावित है। वहीं एयरपोर्ट के विस्तार के तहत दूसरे चरण में एविएशन हब व लॉजिस्टिक पार्क विकसित किया जाना है। अधिग्रहण से प्रभावित छह गांवों के 9000 से अधिक किसानों को मुआवजा वितरित करने के लिए 4897 करोड़ से अधिक की धनराशि उत्तर प्रदेश सरकार सहित अन्य शेयर धारकों नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण द्वारा आवंटित की गई है। इसमें से 3555 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा 29 फरवरी तक वितरित किया जा चुका है। अवशेष धनराशि का वितरण भी किया जा रहा है। एयरपोर्ट के विस्तार के तहत आगामी योजनाओं के लिए जमीन की दिक्कत आड़ हाथ न आए, इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


तीन गांवों को विस्थापित करने की तैयारी
अधिग्रहण से प्रभावित हो रहे छह गांवों में से तीन गांवों नगला हुकम सिंह, रन्हेरा व कुरैब के 12 हजार परिवारों को दूसरी जगह बसाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए मॉडलपुर व फलैंदा बांगर में 212 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी।
विज्ञापन


दूसरे चरण के लिए अधिगृहित की गई 1181 हेक्टेयर जमीन से प्रभावित किसानों को अब तक 3555 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। अवशेष धनराशि 1341 करोड़ का वितरण भी जल्द ही कर दिया जाएगा।- डॉ़ अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें