-
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
शहर में सड़क हादसे घटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की कवायद जारी है। आकड़ों के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस साल करीब सवा लाख चालान कम हुए हैं। वहीं पिछले तीन सालों की बात करें तो नियम तोड़ने में बिना हेलमेट वाले अव्वल हैं। साल 2022 में 2 लाख 38 हजार, साल 2023 में 10 लाख 7 हजार 656 तक पहुंच गया। साल 2024 में 17 लाख 7 हजार 518 वाहनों के चालान किए गए। अब इसी को कम करने की कवायद पर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन पर जिला प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है।
रोजाना औसतन 5-7 हजार वाहनों के होते हैं चालान : ट्रैफिक पुलिस के अनुसार रोजाना औसतन सभी प्रकार के वाहनों को मिलाकर करीब 5-7 हजार वाहनों का चालान होता है। जो सड़क सुरक्षा के निमयों का उल्लंघन करते हैं। इनमें से अधिकांश समय सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट के चालान दर्ज किए जाते हैं। इनकी संख्या रोजाना हजारों में होती है।
बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है, साथ ही शहरवासियों को जागरुक करने के लिए स्कूल कॉलेजों में विशेष अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरुक किया जाता है।
-डॉ प्रवीण रंजन सिंह, डीसीपी ट्रैफिक, गौतमबुद्ध नगर